अक्षय कुमार की बहन की कंपनी का फ्लैट हड़पने की कोशिश! MNS नेता गिरफ्तार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मुंबई की पवई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता गणेश चुक्कल और उनके सहयोगी समीर सावंत को गिरफ्तार किया है. यह मामला बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया हिरानंदानी से जुड़ी कंपनी के एक फ्लैट पर अवैध कब्जे और फर्जी लीज एग्रीमेंट से जुड़ा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों...

मुंबई की पवई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता गणेश चुक्कल और उनके सहयोगी समीर सावंत को गिरफ्तार किया है. यह मामला बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया हिरानंदानी से जुड़ी कंपनी के एक फ्लैट पर अवैध कब्जे और फर्जी लीज एग्रीमेंट से जुड़ा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मामला पवई के एडोनिया बिल्डिंग के एक फ्लैट से जुड़ा है. यह संपत्ति मेलरोनिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की है. इस कंपनी के डायरेक्टरों में अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया हिरानंदानी, कमल निरंजन हिरानंदानी और श्रीधर नारायण शामिल हैं.

एफआईआर के मुताबिक, 2018 में गणेश चुक्कल, जो उस समय ब्राइस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर थे, ने दो पार्किंग के साथ यह फ्लैट 36 महीने के लिए लीज पर लिया था. इसके लिए 15.30 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट और 2.55 लाख रुपये मासिक रेंट तय किया गया था. लेट पेमेंट पर 12 फीसदी सालाना ब्याज का प्रावधान भी था.

पुलिस का कहना है कि अक्टूबर 2019 से कंपनी को रेंट मिलना बंद हो गया. चुक्कल ने करीब 2.67 लाख रुपये के बकाये का पेमेंट जनवरी 2020 तक करने का भरोसा दिया, लेकिन पेमेंट नहीं किया गया. इसके बाद कंपनी ने 2020 में एग्रीमेंट खत्म कर फ्लैट खाली करने को कहा.

एफआईआर के मुताबिक फ्लैट खाली करने के बजाय चुक्कल ने एक हलफनामा पेश किया, जिसमें उन्होंने फ्लैट पर 30 साल की लीज होने का दावा किया. जांच के दौरान पुलिस को इस एग्रीमेंट में कई गड़बड़ियां मिलीं. मूल लीज एग्रीमेंट में अवधि तीन साल थी, लेकिन उसमें 'थ्री' यानी तीन को बदलकर 'थर्टी' यानी 30 साल कर दिया गया. एग्रीमेंट में नोटरी का सीरियल नंबर भी नहीं था और नोटरी की मुहर स्पष्ट नहीं थी.

पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि एग्रीमेंट पर मेलरोनिया हॉस्पिटैलिटी के तीन डायरेक्टरों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए थे. शिकायत के आधार पर इस मामले में पवई पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया था. एफआईआर 2023 में दर्ज की गई थी.

जानकारी के अनुसार, एडोनिया बिल्डिंग स्थित यह फ्लैट मूल रूप से हिरानंदानी ग्रुप का हिस्सा था. 2018 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में चली दिवाला एवं समाधान कार्यवाही के जरिए यह प्रोपर्टी मेलरोनिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की कस्टडी में आई थी. यह कंपनी खाली पड़े फ्लैटों के रखरखाव और लीज एग्रीमेंट का काम संभालती है. 

बता दें कि मनसे नेता गणेश चुक्कल हाल ही में जन्माष्टमी के अवसर पर पवई में आयोजित एक भव्य दही हांडी उत्सव को लेकर चर्चा में रहे थे. इस आयोजन में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के अलावा बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जैसी कई बड़ी सेलिब्रिटी ने शिरकत की थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/mns-leader-ganesh-chukkal-arrested-powai-hiranandani-flat-forgery-akshay-kumar-sister-ntc-rlch-rpti-2659429-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World