पुतिन भारत में... उधर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात पर कह दी ये बड़ी बात

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रूस-यूक्रेन में जंग रोकने और सुलह को लेकर कई अलग-अलग दौर की बातचीत हो रही है. अब कयास लग रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की आमने-सामने मुलाकात अमेरिका में हो सकती है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसके लिए हामी भर दी है. उन्होंने क...

रूस-यूक्रेन में जंग रोकने और सुलह को लेकर कई अलग-अलग दौर की बातचीत हो रही है. अब कयास लग रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की आमने-सामने मुलाकात अमेरिका में हो सकती है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसके लिए हामी भर दी है. उन्होंने कहा कि अगर पुतिन दिसंबर में मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं तो वह भी उनसे मिलने के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने साफ कहा कि अब सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि ठोस नतीजे मायने रखते हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में अमेरिका के मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं तो वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने कहा कि दोनों नेताओं को आमने-सामने बैठकर बातचीत करनी चाहिए और ठोस फैसले लेने चाहिए.

राष्ट्रपति जेलेंस्की से पुतिन के साथ संभावित मुलाकात को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल. हमें वहां आना होगा. हमें मिलना होगा, बातचीत करनी होगी और फैसले लेने होंगे.' जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर केवल बातचीत या बयानों से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके नतीजे हैं. उन्होंने कहा, 'यह शब्दों की बात नहीं है. मैं उनसे क्या कहूंगा या वह मुझसे क्या कहना चाहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. नतीजे मायने रखते हैं. बस यही महत्वपूर्ण है.'

जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे या नहीं. क्रेमलिन की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि पुतिन दिसंबर में अमेरिका की यात्रा करेंगे या G20 सम्मेलन में किसी अन्य तरीके से रूस का प्रतिनिधित्व किया जाएगा.

पुतिन पिछले कई वर्षों से G20 के शिखर सम्मेलनों में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने आखिरी बार 2019 में G20 की बैठक में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया था. ऐसे में अगर पुतिन मियामी सम्मेलन में शामिल होने का फैसला करते हैं और जेलेंस्की भी वहां पहुंचते हैं तो दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने मुलाकात की संभावना बन सकती है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ऐसी मुलाकात को कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम माना जाएगा.  

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/putin-zelensky-miami-g20-summit-peace-talks-russia-ukraine-war-ntcpvp-dskc-2641478-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World