एक्टर रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री को बताया डस्टबिन, एक्टर्स पर साधा निशाना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोहित रॉय ने हाल ही में इन दोनों इंडस्ट्री के बारे में अपनी बेबाक राय रखी है. अपने करियर को याद करते हुए, एक्टर ने टेलीविजन को डस्टबिन मीडियम कहा और टीवी इंडस्ट्री के लोगों की क्रिएटिविटी और बर्ताव पर सवाल उठाए.

टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोहित रॉय ने हाल ही में इन दोनों इंडस्ट्री के बारे में अपनी बेबाक राय रखी है. अपने करियर को याद करते हुए, एक्टर ने टेलीविजन को डस्टबिन मीडियम कहा और टीवी इंडस्ट्री के लोगों की क्रिएटिविटी और बर्ताव पर सवाल उठाए.

किंडल कास्ट YouTube चैनल पर बात करते हुए, रोहित रॉय से पूछा गया कि क्या टीवी इंडस्ट्री ज्यादा प्रोफेशनल हो गई है, लेकिन उसने अपनी कला (craft) खो दी है. एक्टर ने कहा, 'मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है, और कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे एहसान-फरामोश नहीं लगना चाहिए. लेकिन, टेलीविजन एक 'डस्टबिन मीडियम' है. आप इसे आज देखते हैं, यह कल के अखबार जैसा होता है. कल आप इसे भूल जाते हैं. इसलिए, भारत में बदकिस्मती से, जिस तरह का और जितना कंटेंट बनाया जा रहा है, उसमें क्रिएटिविटी न के बराबर है.'

उन्होंने आगे कहा कि जहां 'स्वाभिमान' जैसे शो आज भी याद किए जाते हैं, वहीं उनके किए गए कई अन्य प्रोजेक्ट्स को दर्शक भूल चुके हैं.

बॉलीवुड पर भी कही बात रोहित से बॉलीवुड और टेलीविजन के बीच माने जाने वाले ऊंच-नीच के फर्क के बारे में भी पूछा गया. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, टेलीविजन एक्टर्स में वह अंदाज या ठाठ-बाट नहीं होता जो फिल्म एक्टर्स में होता है. आप किसी फिल्म एक्टर को पब्लिक में देखते हैं, आप देखते हैं कि वे किस अंदाज में बाहर आते हैं, खासकर अगर वे स्टार हों. बेशक, हर कोई दिखावा करता है. लेकिन वह दिखावा ग्रेसफुल, गरिमापूर्ण, स्टाइलिश और कूल होता है.'

टीवी एक्टर्स के बर्ताव पर रोहित रॉय अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रोहित ने कहा, 'टेलीविजन एक्टर्स की महफिल देखिए और उनके बर्ताव पर गौर कीजिए. आपको जवाब मिल जाएगा. आपको एक खास तरह की गरिमा और सलीके से पेश आना होता है. आप शोर-शराबा नहीं कर सकते और बेवकूफी भरी बातें नहीं कर सकते क्योंकि आपको पता होता है कि पैपराजी (paps) वहां मौजूद हैं. उनके कपड़े पहनने का तरीका भी देखिए.'

जब होस्ट ने कहा कि शायद आपने (रोहित) ने दोनों मीडियम के बीच के फर्क को अपने मन में बिठा लिया है, तो एक्टर ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि 'सिनेमा आने वाली पीढ़ियों के लिए होता है' और एक बार फिर टेलीविजन को 'डस्टबिन मीडियम' कहा. उन्होंने इस फर्क की तुलना भारत के लिए क्रिकेट खेलने और रणजी ट्रॉफी में किसी राज्य का प्रतिनिधित्व करने से की.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/actor-rohit-roy-calls-tv-industry-dustbin-attack-on-actors-tmovg-dskc-2641626-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World