'मेरी बीमारी की झूठी खबर...', मायावती ने आकाश आनंद को फिर कटघरे में खड़ा किया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है.

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है.

मायावती के मुताबिक, उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को आकाश आनंद ने फोन किया था. आकाश आनंद ने आलोक कुमार से पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं. इस पर आलोक कुमार ने जवाब दिया कि बहनजी बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं.

मायावती ने दावा किया कि इसके बाद आकाश आनंद ने आलोक कुमार से कहा कि बहनजी को मत बताना कि मैंने फोन किया था. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की इस कॉल के पीछे की मंशा सही भी हो सकती है और खराब भी हो सकती है.

मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने BRICS सम्मेलन, भारत-चीन मैत्री और फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. 

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिया है. इससे पहले 3 सितंबर को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटा दिया था, लेकिन उन्हें पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बने रहने की अनुमति दी थी. इसके बाद 9 सितंबर को मायावती ने संकेत दिया था कि आकाश आनंद की जिम्मेदारियां बहाल की जा सकती हैं, अगर उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेते हैं.

आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने अगले ही दिन, गुरुवार 10 सितंबर की सुबह, मायावती की बात मानते हुए राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लिया. हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही मायावती ने ऐलान कर दिया कि आकाश आनंद को पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त' कर दिया गया है.

BRICS Summit को लेकर मायावती ने मोदी सरकार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि BRICS समिट का साझा घोषणापत्र सूझबूझ और अच्छी कूटनीति का परिणाम है. मायावती ने घोषणापत्र में फिलिस्तीन समाधान और पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र को भी बेहद अहम बताया.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/mayawati-attacks-akash-anand-illness-rumors-up-politics-bahujan-samaj-party-ntc-apdy-rptc-2641925-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in International Relations