श्वेता तिवारी संग हिट रही जोड़ी, 'टीवी का बेटा' बनकर मिली पहचान, अब कहां गायब हुआ एक्टर?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एकता कपूर ने अपने सीरियल से कई लोगों की जिंदगी बदली है. स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, राम कपूर, साक्षी तंवर, श्वेता तिवारी- ये वो नाम हैं जिन्होंने 2000 के दशक में एकता के बनाए टीवी सीरियल में काम करके अपनी पहचान बनाई. सीजेन खान भी इन्हीं में से एक थे. उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ...

एकता कपूर ने अपने सीरियल से कई लोगों की जिंदगी बदली है. स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, राम कपूर, साक्षी तंवर, श्वेता तिवारी- ये वो नाम हैं जिन्होंने 2000 के दशक में एकता के बनाए टीवी सीरियल में काम करके अपनी पहचान बनाई. सीजेन खान भी इन्हीं में से एक थे. उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ कसौटी जिंदगी के सीरियल में मेन किरदार अनुराग बसु का रोल निभाया था. 

सीजेन ने इस रोल से रातोंरात अपनी जिंदगी को बदलते हुए देखा. लोग उन्हें अनुराग बसु के नाम से ही पहचानने लगे थे. घर-घर में उनका चेहरा पॉपुलर हो गया था. श्वेता संग उनकी केमिस्ट्री के भी बड़े चर्चे हुए थे. शो खत्म हुआ, लेकिन सीजेन तब भी अनुराग बसु के नाम से जाने गए. मगर जैसे-जैसे वक्त बीता, उनका स्टारडम भी धूमिल हो गया. 

कसौटी जिंदगी के सीरियल के बाद, सीजेन ने कई टीवी सीरियल-शो में काम किया. हालांकि उन्होंने अपने शोज में खुद के मुताबिक काम करने और उसे चुनने का फैसला किया. एक्टर ने कुछ सीरियल जैसे एक लड़की अनजानी सी और सीता और गीता में काम किया. फिर वो भारत के बाहर भी काम ढूंढने लगे और पाकिस्तानी ड्रामा पिया के घर जाना है और सिलसिले चाहत के में नजर आए. 

इसके बाद सीजेन ने भारतीय टीवी से लंबा ब्रेक ले लिया. वो कुछ समय अमेरिका में रहे, जहां उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया. इस दौरान वो लाइमलाइट से दूर रहे. जब वो मुंबई वापस लौटे, तब भी उन्होंने तुरंत टीवी पर वापसी करने की जल्दबाजी नहीं दिखाई. सीजेन ने अपना समय लिया, और साल 2021 में टीवी में वापसी करने का फैसला लिया. 

उन्होंने 2021 में शक्ति- अस्तित्व के एहसास की से छोटे पर्दे पर वापसी की. शो में उन्होंने हरमन सिंह का किरदार निभाया. उनके वापस आने से उन फैंस को काफी खुशी हुई, जो लंबे समय से उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखना चाहते थे. इसके बाद 2022 में सीजेन सोनी टीवी के शो अपनापन- बदलते रिश्तों का बंधन में दिखाई दिए. इसमें उन्होंने राजश्री ठाकुर के साथ लीड रोल निभाया. 

हालांकि, वो शो उनकी उम्मीद के मुताबिक ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. सीजेन का शो पांच महीने चलकर नवंबर 2022 में बंद हो गया. शो के जल्दी खत्म होने से एक्टर निराश हुए थे. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने शो का हिस्सा बनने के मौके के लिए आभार जताया था. इसके बाद, उन्होंने किसी भी सीरियल में काम नहीं किया. सोशल मीडिया पर भी सीजेन खान बहुत कम एक्टिव रहते हैं. वो कभी-कभी अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करके फैंस को खुश कर देते हैं. अब सीजेन फिर कब वापस टीवी या ओटीटी पर दिखेंगे, यही सबके मन में सवाल है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/shweta-tiwari-kasautii-zindagii-kay-serial-costar-cezanne-khan-left-tv-away-from-limelight-tmovj-dskc-2642187-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World