पेट के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए महंगे प्रोबायोटिक खरीद रहे हैं? पहले जान लें, आपकी रसोई में ही है इसका अच्छा ऑप्शन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आजकल सोशल मीडिया पर ‘गट हेल्थ’ को काफी प्रमोट किया जा रहा है. कई हेल्थ इन्फ्लुएंसर कहते हैं कि गट हेल्थ को अच्छा रखना है तो प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी है. इसके लिए हजारों लोग अब इनको खरीदे रहे हैं. बाजार में ये पाउडर से लेकर कैप्सूल और ड्रिंक के रूप में मिल रहा है. लोग...

आजकल सोशल मीडिया पर ‘गट हेल्थ’ को काफी प्रमोट किया जा रहा है. कई हेल्थ इन्फ्लुएंसर कहते हैं कि गट हेल्थ को अच्छा रखना है तो प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी है. इसके लिए हजारों लोग अब इनको खरीदे रहे हैं. बाजार में ये पाउडर से लेकर कैप्सूल और ड्रिंक के रूप में मिल रहा है. लोगों को लग रहा है कि अच्छी मात्रा में इन सप्लीमेंट को लेने से पेट की सेहत अच्छी होगी ,लेकिन क्या वाकई ऐसा है? एक नई रिसर्च में इस सवाल का जवाब मिला है. इसमें गट हेल्थ को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है.

रिसर्च में बताया गया है कि लोग प्रोबायोटिक सप्लीमेंट तो ज्यादा ले रहे हैं, लेकिन अपनी डाइट में फाइबर नहीं बढ़ा रहे, जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए जरूरी भोजन का काम करता है. रिसर्च में बताया गया है कि 14 साल में प्रोबायोटिक लेने वालों की संख्या 287% बढ़ी है. अमेरिका में हुई इस रिसर्च में 2009 से 2023 तक के नेशनल हेल्थ के आंकड़ों को देखा गया है. इस रिसर्च को Clinical Gastroenterology and Hepatology में प्रकाशित किया गया है.रिसर्च के मुताबिक 20 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेने वालों की हिस्सेदारी 1.8 फीसदी से बढ़कर करीब 7 फीसदी हो गई. 

यह भी पढ़ें: ठंडा पानी कर रहा है गट हेल्थ को कमजोर? मजे में पी रहे लोग,AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावानी

प्रीबायोटिक वो चीजें होती हैं जिनमें ऐसे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के पाचन तंत्र के लिए अच्छे होते हैं. इनको लेने से आंतों की सेहत अच्छी होती है. रिसर्च में कहा गया है कि केवल अच्छे बैक्टीरिया लेना ही पेट की अच्छी सेहत के लिए काफी नहीं है. इसके लिए अलग-अलग तरह का फाइबर भी चाहिए. लेकिन लोग प्रोबायोटिक सप्लीमेंट को ही एक कंपलीट डाइट मान रहे हैं.

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डायटिशियन डॉ अनामिका गौर बताती हैं कि अगर आप गट हेल्थ बेहतर रखना चाहते हैं तो प्रोबायोटिक के साथ- साथ सुबह फाइबर वाली चीजें भी खाएं. फाइबर के लिए आप ओट्स या साबुत अनाज, दिन में दाल या चना और साथ में सेब और अमरूद जैसे फल खाएं.  

डॉ. गौर कहती हैं कि गट हेल्थ सुधारने के लिए किसी एक कैप्सूल या पाउडर पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है. आंतों के माइक्रोबायोम को अलग-अलग तरह का फाइबर और प्रोबायटिक चाहिए. आप गट हेल्थ के नाम पर कोई महंगा प्रोबायोटिक खरीदने जाएं, तो एक बार अपनी रसोई भी देख लें .रसोई में मौजूद दही, छाछ और कांजी ऐसे चीजें हैं जो सबसे बेहतरीन प्रोबायोटिक हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/health/story/probiotic-supplements-gut-health-research-benefits-fiber-diet-tvisa-dskc-2643222-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business