एशियन गेम्स में टीम इंड‍िया को झटका, वरुण चक्रवर्ती बाहर, अब कौन होगा र‍िप्लेसमेंट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
'म‍िस्ट्री स्प‍िनर' के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती चक्रवर्ती अब एश‍ियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं. इससे पहले वो  अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से भी हट गए थे. अब उनकी चोट अब इतनी बढ़ गई है कि वह एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं.

'म‍िस्ट्री स्प‍िनर' के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती चक्रवर्ती अब एश‍ियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं. इससे पहले वो  अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से भी हट गए थे. अब उनकी चोट अब इतनी बढ़ गई है कि वह एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं.

वरुण को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I के दौरान बाएं हिस्से (लेफ्ट लेटरल एब्डॉमिनल रीजन) में अचानक दर्द महसूस हुआ था. वह उस समय अपना तीसरा ओवर कर रहे थे. इसके बाद हुए स्कैन में उनके साइड में स्ट्रेन की पुष्टि हुई है.

वरुण ने करीब दो महीने बाद रविवार को टीम इंडिया में वापसी की थी. 13 स‍ितंबर को द‍िल्ली में अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका था.   इससे पहले वह हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे.

इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई की शुरुआत में खेले गए तीसरे T20I के दौरान उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसके बाद वह भारत लौटे और CoE में अपनी रिकवरी पूरी की.

एशियन गेम्स के लिए जाना था जापान पहले वरुण की इस चोट को अस्थायी माना जा रहा था. यही वजह थी कि उनके एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जाने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन अब स्कैन में साइड स्ट्रेन सामने आने के बाद वरुण को एशियन गेम्स के लिए भी टीम से बाहर होना पड़ेगा. यानी चोट से वापसी के बाद सिर्फ एक ही T20I खेलकर उन्हें फिर मैदान से दूर होना पड़ा है.

TNPL में भी मिला था सिर्फ एक मैच वरुण ने अफगानिस्तान सीरीज से पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में भी वापसी की थी. उन्होंने अगस्त में डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए सिर्फ एक मुकाबला खेला. इस मैच में उनके आंकड़े 4 ओवर में 34 रन देकर 0 विकेट रहे थे. इसके बाद वह भारतीय टीम में लौटे, लेकिन पहले ही मैच में साइड स्ट्रेन की समस्या ने उनका रास्ता रोक दिया.

वरुण की जगह कौन लेगा? भारत ने अभी तक वरुण चक्रवर्ती के आधिकारिक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. मौजूदा स्क्वॉड में दो विकल्प मौजूद हैं, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर.

रवि बिश्नोई इससे पहले जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए तीनों T20I खेले थे. उस सीरीज में उन्हें वरुण के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. बिश्नोई ने तीन मैचों में तीन विकेट लिए थे और उनकी इकोनॉमी 5.66 रही थी.

वहीं वॉशिंगटन सुंदर टीम को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी ज्यादा गहराई दे सकते हैं. हालांकि वह खुद भी चोट से वापसी कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के दौरान पैर में लगी चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है. हालांकि सुंदर को अफगान‍िस्तान सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है, इसकी वजह उनका पूरी तरह फ‍िट नहीं होना रहा. 

भारत के पास अक्षर पटेल का विकल्प भी मौजूद है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में 27 रन देकर एक विकेट लिया था.  कुछ र‍िपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि  विप्रज निगम एशियाई खेलों की टीम में वरुण चक्रवर्ती की जगह लेंगे. 

BCCI के एक सोर्स ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया- वरुण की जगह विप्रज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध ऑप्शन थे, कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज ODI खेलेंगे. 22 साल के निगम, जो IPL में दिल्ली कैपिटल्स को रिप्रेजेंट करते हैं, ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं, जिसमें 13 विकेट लिए हैं।

21 साल के इस खिलाड़ी ने अपने IPL करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी बड़ी हिटिंग काबिलियत भी दिखाई है.  एशियन गेम्स का मेन्स क्रिकेट कॉम्पिटिशन 24 सितंबर से शुरू होगा, टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल स्टेज में खेलेगी. 

चक्रवर्ती का हटना भारत के लिए एक झटका है क्योंकि 35 साल के चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान सीरीज़ से पहले हैमस्ट्रिंग की चोट से ठीक होकर नेशनल टीम में लौटे थे. पहले T20I के बाद उन्होंने तकलीफ़ बताई थी और उन्हें आगे की जांच के लिए BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस वापस भेज दिया गया था. 

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, व‍िप्रज न‍िगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/varun-chakravarthy-out-of-asian-games-2026-team-india-tspok-dskc-2643840-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World