'खर्चा कम है और मजे ज्यादा...' पटाया में बार खोलने वाले शख्स ने बताए वहां के सीक्रेट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जब भी थाईलैंड की बात होती है तो लोगों के मन में मौज-मस्ती की इमेज ही आती है. लेकिन, ये एक्सपीरियंस तो वहां घूमने वाले लोगों का है, लेकिन दूसरे देश से वहां जाकर रहने वाले लोगों को अनुभव आपने सुना है कि वहां रहना खाना, किराया, फोन बिल वगैहरा कितना महंगा है? दरअसल, इन दिनों एक शख्स ...

जब भी थाईलैंड की बात होती है तो लोगों के मन में मौज-मस्ती की इमेज ही आती है. लेकिन, ये एक्सपीरियंस तो वहां घूमने वाले लोगों का है, लेकिन दूसरे देश से वहां जाकर रहने वाले लोगों को अनुभव आपने सुना है कि वहां रहना खाना, किराया, फोन बिल वगैहरा कितना महंगा है? दरअसल, इन दिनों एक शख्स की कहानी वायरल है, जिसने पटाया में अपना बार खोला है और बताया है कि थाईलैंड का जीवन कैसा है और वहां रहना कितना महंगा है?

ये कहानी है ब्रिटेन के एक शख्स मैकॉली हेकॉक की, जिसने पटाया में जाकर अपना बार खोला और अब उसने वहां की जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं. उसका कहना है कि थाईलैंड में रहने, खाने और आने-जाने का खर्च ब्रिटेन के मुकाबले काफी कम है. लंदन24न्यूज के मुताबिक 31 साल के हेकॉक करीब तीन साल पहले ब्रिटेन से थाईलैंड चले गए थे. शुरुआत में उनका मकसद वहां घूमना था और यूट्यूब पर वीडियो बनाना था, लेकिन अब वो वहां जाकर बस गए हैं. 

आज वह पटाया में डेलुज़ियन बार चलाते हैं और साथ ही मैकटीवी नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर भी हैं. बर्मिंघम डेली के मुताबिक, हेकॉक ने ब्रिटेन में बार में काम किया और उसके बाद अब पटाया में खुद का बार खोल लिया. उन्होंने दिसंबर 2025 में बार खोला और इसके लिए करीब 53,000 पाउंड यानी करीब 60 लाख रुपये का निवेश किया है. उन्होंने नाइटलाइफ के हिसाब से इसे खास तौर पर डिजाइन किया है. 

कितना होता है खर्चा? अब बात उस चीज की जिसने हेकॉक को थाईलैंड में सबसे ज्यादा प्रभावित किया और वो है कम खर्च में रहने की सुविधा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेकॉक पहले करीब £360 यानी लगभग 42 हजार रुपये महीने में ऐसे घर में रहते थे, जहां 29वीं मंजिल पर जिम और स्विमिंग पूल था. अब वह तीन बेडरूम के घर में रहते हैं, जिसका किराया करीब £580 यानी लगभग 68 हजार रुपये महीना है. बिजली, पानी और वाईफाई समेत उनका कुल खर्च करीब £600 यानी लगभग 70 हजार रुपये महीने बताया गया है.

साथ ही उन्होंने बताया कि एक महीने के खाने पीने के सामान में 15 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. इसमें सब्जियां, चीज, चिकन आदि शामिल है. उन्होंने बताया कि वहां ट्रांसपोर्ट भी काफी सस्ता है और करीब 30 मिनट की राइड के लिए कुछ पाउंड खर्च होते हैं. साथ ही वहां बीयर भी सस्ती है. 

हालांकि, उनका कहना है कि जो भी यहां आने की सोच रहा है, वो पहले अपना काम तय करके आए. सिर्फ यूट्यूब के भरोसे आना ठीक नहीं है और कुछ दिन यहां रहने के बाद ये फैसला करना चाहिए कि वो यहां रह सकते हैं या नहीं.   

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/man-opened-bar-in-pattaya-told-thailand-cost-of-living-tedu-dskc-2644370-2026-09-17?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World