विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका...सचिन छूटेंगे पीछे, मैदान पर उतरते ही ध्वस्त होंगे कई रिकॉर्ड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. लंबे समय से भारतीय जर्सी में विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स बेकरार है. लेकिन क्रिकेट फैन्स का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. 

भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. लंबे समय से भारतीय जर्सी में विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स बेकरार है. लेकिन क्रिकेट फैन्स का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली बल्ले से दमखम दिखाते नजर आएंगे. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब अपना पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट पर लगा रहे हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है. कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे. अब साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक बार फिर उनके पास खुद को साबित करने का मौका है. 

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. उन्होंने अब तक 302 पारियों में 58.59 की शानदार औसत से 14,941 रन बनाए हैं. उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए महज 59 रनों की जरूरत है. 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

ऐसा करते ही वे दुनिया के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में 15 हजार रन बनाए हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) हैं.

विराट कोहली ने भारत में खेले 130 वनडे मैचों में 62.42 की जबरदस्त औसत से 6,867 रन बनाए हैं. भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर (6,976 रन) के नाम है. विराट को सचिन का यह महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए इस सीरीज में 110 रन और बनाने होंगे. ऐसा करते ही वे घरेलू मैदानों पर वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे.

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी एक टीम (श्रीलंका) के खिलाफ 10 वनडे शतक जड़े हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके नाम फिलहाल 9 वनडे शतक दर्ज हैं. अगर इस सीरीज में विराट एक और शतक लगा देते हैं, तो वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसके नाम दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा वनडे शतक होंगे.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/virat-kohli-make-many-records-in-upcoming-three-match-odi-series-between-india-and-west-indies-aksp-dskc-2648115-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World