पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कुनार में बरसाए बम
पाकिस्तान की वायु सेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तानी विमानों ने कुनार प्रांत में हमला किया, जिसमें कई नागरिकों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यह हमला रात के समय किया गया, जब लोग अपने घरों में थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी जेट ने कुनार के साथ-साथ पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका में भी हमला किया. कुनार प्रांत के नुर्गल जिले के पतंग इलाके में रात करीब 3:30 बजे कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी विमानों ने कथित तौर पर बम गिराए. हमले के बाद इलाके में परिवारों के बीच डर का माहौल है और नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है.
YET AGAIN: PAKISTAN BOMBS AFGHAN CIVILIANS Last night Pakistani jets struck Kunar and Paktika in eastern Afghanistan. Multiple civilians injured. The home of ordinary citizen Noor Muhammad — in Kunar reduced to a heap of rubble. pic.twitter.com/WOHJ5Y23J2
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने नुर्गल जिले में रहने वाले नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया. हमले के बाद घर पूरी तरह मलबे में बदल गया. स्थानीय लोग घटनास्थल पर बमों के अवशेष इकट्ठा करते हुए भी नजर आए. सामने आई जानकारी में इसे एक आम नागरिक का घर बताया जा रहा है.
हमले से जुड़ी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नूर मोहम्मद के घर पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बम गिराए और पूरा घर तबाह हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद मलबे से बमों के अवशेष मिले हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हमले में घर के अंदर कितने लोग मौजूद थे और नुकसान कितना हुआ है.
कुनार में यह एयरस्ट्राइक ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. सामने आई रिपोर्टों में इसे पाकिस्तानी विमानों की ओर से की गई ताजा कार्रवाई बताया गया है. फिलहाल हमले में हुए कुल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार है.


