दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. 

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. 

जानकारी के मुताबिक, हमलावर मौके से फरार है और पुलिस को अब तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है.

शख्स ई-रिक्शा से जा रहा था, तभी यमुनाबाजार अंडर पास के पास बदमाशों ने उसके साथ लूट की और उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं. 

इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट SHO और क्राइम टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल हत्या और लूट के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और बदमाशों की तलाश की जा रही है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-kashmiri-gate-man-stabbed-ntc-acwi-dskc-2652337-2026-09-24?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World