मशरूम, भुना बैंगन से हनी आइसक्रीम तक... जिनपिंग के लिए ट्रंप की शाही दावत, जानें कौन-कौन पहुंचा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक शानदार स्टेट डिनर का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति ट्रंप पार्टियों की मेजबानी करने के अपने शौक के लिए जाने जाते हैं और इस बार का ये आयोजन शहर का 'हॉटेस्ट टॉपिक' बन गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक शानदार स्टेट डिनर का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति ट्रंप पार्टियों की मेजबानी करने के अपने शौक के लिए जाने जाते हैं और इस बार का ये आयोजन शहर का 'हॉटेस्ट टॉपिक' बन गया था.

गुरुवार को आयोजित इस डिनर में दुनिया भर के अरबपति, वॉशिंगटन के ताकतवर राजनेता और बिजनेस जगत के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए. वहीं, टेक इंडस्ट्री के कई बड़े महारथी भी इस डिनर में मौजूद रहे. इसके अलावा, डिनर के शानदार मेन्यू ने भी सभी का ध्यान खींच लिया.

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन व्हाइट हाउस पहुंचते ही ऑटोग्राफ देते नजर आए, तो वहीं एनवीडिया के CEO जेनसेन ह्वांग अपने ट्रेडमार्क काले लेदर जैकेट की बजाय एक शानदार टक्सीडो में दिखाई दिए. फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड LVMH के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट भी इस डिनर में शामिल हुए.

इस डिनर में अमेजन फॉउंडर जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क, गूगल के सुंदर पिचई, ओपनएआई के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल भी मौजूद रहे. 

सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनलस्टडीज के सीनियर एडवाइजर एडगार्ड कागन के मुताबिक, इस डिनर का मकसद दोनों देशों के बीच की पॉजिटिव एनर्जी को दिखाना था. इसके साथ ही ये जताना था कि राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग के साथ एक करीबी संबंध बनाने पर जोर दे रहे हैं.

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने डिनर के लिए खास मेन्यू तैयार किया था. इस शाही मेन्यू में मेहमानों के लिए कई लजीज पकवान परोसे गए. पहले कोर्स में जंगली मशरूम, ताजी जड़ी-बूटियों, क्रिस्पी पैंसेटा और स्कैलियन ऑयल से सजी येलो स्क्वैश वेलोउटे (सूप) परोसी गई.

यह भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता खत्म... ताइवान-ईरान, AI समेत कई मुद्दों पर अहम चर्चा

इसके बाद मेन कोर्स में तिल से क्रस्ट की हुई सी बास (मछली), ब्रेज्ड बेबी बोक चॉय, भुने हुए बैंगन और सॉस वर्टे शामिल थे. डेजर्ट में वैनिला क्रेमक्स, खट्टी चेरी कॉन्फिड और अखरोट फ्रेंजीपेन के साथ-साथ व्हाइट हाउस की अपनी मधुमक्खियों के शहद से बनी आइसक्रीम परोसी गई.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/trump-hosts-state-dinner-for-jinping-at-white-house-menu-guest-list-ntc-drmt-dskc-2652421-2026-09-25?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business