'उस लड़के ने मेरी बेटी का साथ...', जमुई कांड में पीड़िता की मां का छलका दर्द

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
19 सितंबर को जमुई के मरवा पहाड़ पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान उन्हें ऐसा लगा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गार्जियन...

19 सितंबर को जमुई के मरवा पहाड़ पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान उन्हें ऐसा लगा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गार्जियन की तरह भी परिवार से मिले. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी को बहादुर बच्ची बताया और पढ़ाई और सुरक्षा समेत किसी भी जरूरत के लिए बेहिचक उनसे मिलने का आश्वासन दिया.

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उन्हें 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे बाहर से घटना की जानकारी मिली थी. इसके बाद बेटी से पूछने पर उसने पूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं. उनके मुताबिक, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और 24 से 48 घंटे के अंदर कार्रवाई हुई. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी का एनकाउंटर भी हुआ है.

आरोपी के एनकाउंटर को लेकर पूछे गए सवाल पर पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि जनता जो चाहती है, वह उसी के साथ चलेंगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, उससे वह संतुष्ट हैं और अब चाहती हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले.

पीड़ित छात्रा के साथ उस समय मौजूद लड़के को लेकर भी उसकी मां ने कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का है. उन्होंने कहा कि दोनों ने उस समय एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और हिम्मत से काम लिया. उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह उनके मामले में समाज, जमुईवासी, बिहारवासी और पूरा हिंदुस्तान एक साथ खड़ा रहा, उसी तरह हमेशा साथ रहना चाहिए, ताकि अपराधियों में डर रहे.

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी 20 सितंबर की रात करीब 8 बजे हुई. उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को उन्हें घटना के बारे में पता नहीं चला था. जानकारी मिलने के बाद परिवार प्रशासन के पास गया और बातचीत हुई. इसके बाद 21 सितंबर को केस दर्ज कर कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी डर गई थी और ऐसी घटना किसी भी बच्ची के साथ होने पर वह डर सकती है. उन्होंने अपनी बेटी को अभी बहुत छोटी बताते हुए कहा कि परिवार भी काफी डर गया था.

पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित छात्रा के पिता ने भी संतुष्टि जताई. उन्होंने कहा कि वह एसपी, डीएम, पूरे प्रशासन और मुख्यमंत्री की कार्रवाई से संतुष्ट हैं. उन्होंने आरोपी नंदन और हरे राम को लेकर कहा कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि न्यायाधीश जो सजा दें, लेकिन वह जल्द मिले और सख्त हो.

एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रही मांगों पर पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि यह प्रशासन का विषय है. उन्होंने कहा कि अपराधी किस तरह काम करता है और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह वह उतना नहीं बता सकते. पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने समाज से एकता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज अपराधियों के खिलाफ इसी तरह एकजुट रहे.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/jamui-case-victim-parents-meet-samrat-choudhary-reaction-on-police-encounter-ntc-apdy-dskc-2653711-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World