रामायण के इवेंट से मीडिया का वॉकआउट, मेकर्स ने देर रात जारी किए नए पोस्टर्स, जानिए मामला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मुंबई में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के प्रमोशनल इवेंट में उस वक्त भारी हंगामा देखने को मिला जब चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद मीडियाकर्मियों ने इवेंट का बायकॉट कर दिया. दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाली प्रेस मीट के लिए दो घंटे से अधिक समय तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, ज...

मुंबई में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के प्रमोशनल इवेंट में उस वक्त भारी हंगामा देखने को मिला जब चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद मीडियाकर्मियों ने इवेंट का बायकॉट कर दिया. दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाली प्रेस मीट के लिए दो घंटे से अधिक समय तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, जिससे वहां मौजूद पत्रकारों में भारी नाराजगी फैल गई.

बाद में देरी की वजह इंटरनेशनल यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट की प्राइवेट फ्लाइट छूटना बताई गई. पब्लिसिटी टीम (PR) के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और रणबीर कपूर के कथित बयान के बाद माहौल और बिगड़ गया, जिसके चलते एक घंटे का प्रेस सेशन महज दस मिनट में ही खत्म करना पड़ा और फिल्म से जुड़ी कोई घोषणा नहीं हो सकी.

पब्लिसिटी टीम की लापरवाही इवेंट का समय दोपहर 1:30 बजे तय किया गया था, लेकिन आयोजकों की ओर से दो घंटे से ज्यादा समय तक कोई अपडेट नहीं दिया गया. अनिश्चितता के इस माहौल में मीडियाकर्मी लगातार जानकारी मांगते रहे. बाद में खुलासा हुआ कि इंटरनेशनल कंटेंट क्रिएटर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) की प्राइवेट फ्लाइट मिस हो जाने के कारण वे समय पर नहीं पहुंच सके और पूरा शेड्यूल बिगड़ गया. 

जब पत्रकारों ने इस अव्यवस्था पर सवाल उठाए, तो पब्लिसिटी टीम ने माफी मांगने के बजाय कथित तौर पर कहा कि जो इंतजार नहीं कर सकते, वे जा सकते हैं.

रणबीर कपूर का रुख  पब्लिसिटी टीम के इस रुख के बाद मीडिया में असंतोष और बढ़ गया. जब मीडियाकर्मियों के वहां से जाने की बात एक्टर तक पहुंची, तो रणबीर कपूर ने भी कथित तौर पर कह दिया, 'आप लोगों को जाना है तो चले जाओ' इस रूखे व्यवहार से आहत होकर अधिकांश पत्रकारों ने इवेंट से दूरी बना ली. 

नतीजतन, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरे एक घंटे तक चलने वाली थी, उसे केवल दस मिनट में जल्दबाजी में खत्म करना पड़ा. पूरी घटना के दौरान न तो प्रोडक्शन टीम और न ही इवेंट आयोजकों ने इस व्यवहार के लिए कोई औपचारिक माफी मांगी.

दस मिनट के सेशन में क्या हुआ? स्टेज पर चले महज दस मिनट के इस संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने प्रतीकात्मक रूप से शिव धनुष उठाया और प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने देर से पहुंचे मिस्टरबीस्ट से थोड़ी बातचीत की. इस छोटे से सेशन के दौरान स्टेज पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, एक्ट्रेस साई पल्लवी और एक्टर रवि दुबे भी मौजूद रहे, हालांकि इस दौरान कोई बड़ा ऐलान नहीं किया जा सका. जारी किए दो पोस्टर वहीं देर रात मेकर्स ने फिल्म से जुड़े दो नए पोस्टर रिलीज किए है. जिसमें एक रावण के रूप में यश का है और दूसरा वनवास की ओर जा रहे - राम, लक्ष्मण और सीता.  

The ruler of all 3 worlds, Ravana. pic.twitter.com/J6nnalQ5Vm

कब रिलीज होगी फिल्म महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस सिनेमाई प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, कैकेयी बनीं लारा दत्ता, शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल और राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल नजर आएंगे.

Together Always, in Dharma. pic.twitter.com/LfWqSNW9x6

दो पार्ट में बनाई जा रही इस भव्य फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा हिस्सा साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ramayana-mumbai-event-delayed-by-4-hours-ranbir-kapoor-misconduct-media-makers-released-posters-tmovg-dskc-2654149-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World