बुर्ज खलीफा में रहने वाले क्या खिड़कियां खोल सकते हैं? जानिए कैसे आती है हवा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बुर्ज खलीफा के पास दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा है. एक तरफ जहां दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं और यह एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, वहीं बुर्ज खलीफा दुनिया के चुनिंदा अमीरों का आशियाना भी है. 828 मीटर ऊंची इस इमारत को बाहर से देखने पर सबसे ज्यादा ध्यान इसकी ऊंचाई और शीश...

बुर्ज खलीफा के पास दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा है. एक तरफ जहां दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं और यह एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, वहीं बुर्ज खलीफा दुनिया के चुनिंदा अमीरों का आशियाना भी है. 828 मीटर ऊंची इस इमारत को बाहर से देखने पर सबसे ज्यादा ध्यान इसकी ऊंचाई और शीशों से ढके विशाल ढांचे पर जाता है. ऐसे में एक सवाल जेहन में आता है, बुर्ज खलीफा में रहने वाले लोग क्या अपने अपार्टमेंट की खिड़कियां खोल सकते हैं?

कुछ पूर्व और मौजूदा रेजिडेंट्स के ऑनलाइन अनुभव इस सवाल का दिलचस्प जवाब देते हैं. उनके मुताबिक, अपार्टमेंट की खिड़कियां खुलने वाली नहीं हैं. एक रेजिडेंट ने रेडिट पर अपने अनुभव में लिखा कि बुर्ज खलीफा में रहते समय खिड़कियां नहीं खोली जा सकती थीं और ताजी हवा के लिए इमारत के फिल्टर्ड एयर सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता था. एक दूसरे रेजिडेंट ने भी लिखा कि खिड़कियां नहीं खुलना उनके रहने के अनुभव का हिस्सा था.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग की ग्लास यूनिट्स को सीलिंग सिलिकॉन से सील किया गया है और डिजाइन में ऊंचाई पर प्रेशर बिल्डअप को रोकने के लिए खास इंसुलेटिंग ग्लास सिस्टम इस्तेमाल हुआ है. यह फिक्स्ड सील पैनल डिजाइन की तरफ इशारा करता है, न कि खुलने वाली खिड़कियों की तरफ.

यहां एक बात समझना जरूरी है. उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों में ऐसा कोई स्पष्ट नियम नहीं मिलता कि हर खिड़की सुरक्षा कारणों से नहीं खुलती. इसलिए इसे रेजिडेंट्स के अनुभव के तौर पर ही समझना बेहतर है.

बुर्ज खलीफा में हवा और तापमान को बनाए रखने के लिए सामान्य घरों की तरह सिर्फ खिड़की खोलने पर निर्भर नहीं रहा जाता. इमारत में सेंट्रलाइज्ड कूलिंग और वेंटिलेशन की व्यवस्था है.

बुर्ज खलीफा के रेजिडेंशियल हैंडबुक में रेजिडेंसेज के लिए डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम का उल्लेख है. इसमें घर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए थर्मोस्टैट्स और ई-होम सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. दस्तावेज में रेजिडेंस के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम के फिल्टर्स और फैन-कॉइल यूनिट्स की नियमित मेंटेनेंस की भी बात कही गई है.

यानी बाहर की गर्म हवा खिड़की से अंदर लाने के बजाय घर के अंदर का तापमान और हवा बिल्डिंग सिस्टम के जरिए नियंत्रित की जाती है.

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय! 109 मंजिल तक पहुंचा जेद्दा टावर

क्या यह सिर्फ ठंडी हवा देने वाला एसी है?

नहीं. बड़े हाई-राइज में वेंटिलेशन सिर्फ कमरे को ठंडा करने तक सीमित नहीं होता.बुर्ज खलीफा के फिट-आउट डॉक्यूमेंटेशन में कंडीशंड और फिल्टर्ड फ्रेश एयर सप्लाई का जिक्र मिलता है. इसमें सेंट्रल एयर-हैंडलिंग सिस्टम के जरिए फ्रेश एयर उपलब्ध कराने और एग्जॉस्ट सिस्टम से हवा बाहर निकालने की व्यवस्था बताई गई है.

यानी खिड़की खोलकर बाहर की हवा सीधे कमरे में लाने के बजाय बिल्डिंग का मैकेनिकल सिस्टम हवा के प्रवाह, कूलिंग और फिल्ट्रेशन को संभालता है.

यह हर व्यक्ति के लिए अलग अनुभव हो सकता है.2025 में इंडियन एक्सप्रेस ने दुबई के कारोबारी सतीश सनपाल के बुर्ज खलीफा रेजिडेंस पर रिपोर्ट की थी. इसमें उनके घर की खिड़कियां नहीं खुलने और फ्रेश एयर को लेकर उनकी टिप्पणी का जिक्र था.

वहीं, बुर्ज खलीफा में रहने का अनुभव साझा करने वाले अन्य रेजिडेंट्स ने भी ऑनलाइन डिस्कशंस में खिड़कियां नहीं खुलने की बात कही है. कुछ लोगों ने इसे समस्या नहीं माना, जबकि कुछ ने फ्रेश एयर को लेकर इसे कमी के तौर पर देखा.

शीशे तो खुलते नहीं, फिर बाहर का अनुभव कैसा?

खिड़की से बाहर देखने का अनुभव यहां रहने की सबसे खास चीजों में से एक है.इतनी ऊंचाई पर खुली खिड़की का सवाल अहम क्यों है?सामान्य घर में खिड़की खोलना बेहद मामूली बात लगती है. लेकिन सैकड़ों मीटर ऊपर स्थित एक स्काईस्क्रेपर में फसाड, हवा का दबाव, मौसम, सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और बिल्डिंग मेंटेनेंस जैसे कई पहलू एक साथ जुड़ जाते हैं.खिड़की खोलकर हवा लेने जैसी साधारण सुविधा भी इसी फर्क का एक दिलचस्प उदाहरण है.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/burj-khalifa-windows-open-or-not-how-fresh-air-comes-inside-tstf-dskc-2654342-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World