मॉडल से कम नहीं पाकिस्तान की ये खिलाड़ी... रील्स में जलवा, मैदान पर फ्लॉप
पाकिस्तान की महिला पोल वॉल्टर नौरीन हुसैन एक बार फिर से चर्चा में हैं.
नौरीन हुसैन ने एशियन गेम्स 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया.
खेल के साथ उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज भी तस्वीरों में नजर आया है.
उनके एथलेटिक लुक और कॉन्फिडेंस ने कैमरे का भी ध्यान खींचा. नौरीन के लिए शुरुआती चुनौती 3.45 मीटर की थी.
उन्होंने इसे पार करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. नौरीन अपने तीनों प्रयासों में इस ऊंचाई को पार नहीं कर सकीं.
इस वजह से उनका पोल वॉल्ट अभियान यहीं समाप्त हो गया. प्रतियोगिता के अलावा नौरीन की तस्वीरों में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस भी देखने को मिला.
उनका स्पोर्ट्स लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैन्स ने बेहद पसंद भी किया.
नौरीन हुसैन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3.88 मीटर है, जो उन्होंने अमेरिका में हासिल किया था. एशियन गेम्स में वह अपने इस स्तर तक नहीं पहुंच सकीं.
कुछ रिपोर्टों में उनके मैदान छोड़ने को चोट से जोड़ा गया है, हालांकि चोट की गंभीरता या स्थिति को लेकर स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
एशियन गेम्स 2026 में नौरीन का पोल वॉल्ट सफर बिना वैध मार्क के खत्म हुआ, लेकिन नागोया से उनकी तस्वीरों ने उनके स्पोर्ट्स और स्टाइलिश अंदाज की झलक जरूर दिखाई.


