'पाक कर दिया, अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो...', लखनऊ में नाबालिग से दरिंदगी, धर्मांतरण की कोशिश

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लखनऊ के महिलाबाद में नाबालिग से कथित यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है. एक युवती ने आरोप लगाया है कि नाबालिग उम्र में उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध ब...

लखनऊ के महिलाबाद में नाबालिग से कथित यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है. एक युवती ने आरोप लगाया है कि नाबालिग उम्र में उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. बाद में उस पर कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने का दबाव बनाया गया.

पीड़िता के मुताबिक, जब वह 16-17 साल की नाबालिग थी तब शाहनवाज नामक युवक ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था. उस समय वह कक्षा 11वीं में पढ़ती थी. शिकायत के मुताबिक, 1 जनवरी 2021 को आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर कथित तौर पर उसकी मांग भर दी और फोटो खींच ली. 

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी सिंदूर वाली तस्वीर वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. उसने परिवार को गायब करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है.  

शिकायत में पीड़िता ने आरोपी पर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला. आरोप है कि उसपर कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने का दबाव डाला गया.  पीड़िता ने आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है. 

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने मौलाना बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता का आरोप है कि उसके परिवार को भी गायब करवाने की धमकी दी गई. पीड़िता ने महिलाबाद थाने में शाहनवाज, सीराज और शाहरूख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वह महिलाबाद की निवासी है और घटना के दौरान नाबालिग थी. 

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/lucknow-mahilabad-minor-sexual-abuse-forced-religious-conversion-case-ntc-acwi-rpti-2655747-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World