मालाबार हिल से अलीबाग तक... कई आलीशान घर, कारों के मालिक अक्षय खन्ना! सादगी से जीते हैं जिंदगी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अक्षय खन्ना इन दिनों करियर के जबरदस्त फेज में हैं. छावा के बाद धुरंधर में उनकी एक्टिंग और रहमान डकैत वाले अंदाज ने खूब चर्चा बटोरी है. अब एक्टर अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल में 33.26 करोड़ का लग्जरी अपार्टमें...

अक्षय खन्ना इन दिनों करियर के जबरदस्त फेज में हैं. छावा के बाद धुरंधर में उनकी एक्टिंग और रहमान डकैत वाले अंदाज ने खूब चर्चा बटोरी है. अब एक्टर अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल में 33.26 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. पर्दे पर खतरनाक तेवर और असल जिंदगी में करोड़ों की प्रॉपर्टी- अक्षय का अंदाज दोनों जगह काफी शांत लेकिन दमदार है.

अक्षय खन्ना की नई प्रॉपर्टी मुंबई के मालाबार हिल इलाके में है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट की कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है, जबकि बालकनी को जोड़ने पर कुल एरिया करीब 2,516.84 वर्ग फुट हो जाता है.

सबसे दिलचस्प बात? इस प्रॉपर्टी के साथ तीन पार्किंग यूनिट भी हैं. सितंबर 2026 में रजिस्टर्ड इस डील पर करीब 1.99 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी लगी है.

 अक्षय खन्ना की प्रॉपर्टी लिस्ट में मुंबई का जुहू भी खास जगह रखता है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनके जुहू वाले घर को उनका मेन ठिकाना बताया गया है. इस घर को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में समुद्र के नजारे, खुली बालकनी, भरपूर नेचुरल लाइट और प्राइवेट होम थिएटर जैसी खूबियों का जिक्र मिलता है. अक्षय की पर्सनैलिटी भी कुछ ऐसी ही बताई जाती है- चमक-दमक से दूर, शांत और प्राइवेट. ऐसे में उनका घर भी उनके लो-की अंदाज से काफी मेल खाता है.

मालाबार हिल अक्षय खन्ना के लिए कोई नया इलाका नहीं है. पहले भी रिपोर्ट्स में इस इलाके में उनकी प्रॉपर्टी का जिक्र होता रहा है. अब 33.26 करोड़ के नए अपार्टमेंट की खरीद ने एक बार फिर उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को सुर्खियों में ला दिया है. नई डील 30 Little Gibbs में बताई गई है और इसमें तीन पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.

मुंबई की भीड़भाड़ से दूर अक्षय खन्ना का अलीबाग कनेक्शन भी काफी पुराना है. साल 2009 की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने अलीबाग में एक बड़ा बंगला खरीदा था. अलीबाग का ये ठिकाना उनके लिए शहर की भागदौड़ से दूर वक्त बिताने की जगह माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स में यहां खुले ग्रीन स्पेस और प्राइवेसी जैसी खूबियों का जिक्र मिलता है.

अक्षय खन्ना कुछ वक्त पहले अपने अलीबाग वाले घर में वास्तु शांति पूजा को लेकर भी चर्चा में आए थे. पुजारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अक्षय सिंपल सफेद शर्ट और ब्लू जींस में पूजा करते नजर आए. न कोई बड़ा तामझाम, न कोई ग्लैमर वाला सेटअप- बस घर में शांत तरीके से पूजा. अक्षय का यह अंदाज भी उनके उस लो-प्रोफाइल व्यक्तित्व से जुड़ता है, जिसके लिए वह बॉलीवुड में जाने जाते हैं.  

अक्षय खन्ना की कारों को लेकर कोई पूरी तरह आधिकारिक और विस्तृत लिस्ट सामने नहीं है. लेकिन मीडिया और पैपराजी की तस्वीरों में उन्हें कुछ लग्जरी गाड़ियों के साथ देखा गया है. इनमें BMW 7 Series और Toyota Fortuner का नाम सामने आता है. पुराने मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम Toyota Land Cruiser से भी जोड़ा गया है. अक्षय का कार कलेक्शन भी उनकी पर्सनैलिटी जैसा ही लगता है- ज्यादा शोर-शराबा नहीं, लेकिन क्लास में कोई कमी नहीं.

 अक्षय खन्ना की नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े सामने आते रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 167 करोड़ बताई गई है. इतना जरूर है कि लंबे करियर, फिल्मों और रियल एस्टेट से जुड़े निवेशों ने अक्षय को एक मजबूत वित्तीय प्रोफाइल वाला स्टार बनाया है.

जुहू का घर, अलीबाग का शांत ठिकाना, मालाबार हिल की प्रॉपर्टी और अब करोड़ों का नया अपार्टमेंट- अक्षय खन्ना की लाइफ भी उनकी एक्टिंग की तरह है- कम शोर, ज्यादा क्लास और करोड़ों का साम्राज्य!

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/akshaye-khanna-luxury-lifestyle-property-bought-new-house-malabar-hills-alibaug-farmhouse-net-worth-cars-collection-tmova-2655744-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World