'गिरेंगे गैस के दाम...', ईरान से जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग अमेरिका जल्द जीत जाएगा. उनका कहना है कि यह लड़ाई बहुत तेजी से खत्म हो सकती है. ट्रंप ने यह भी कहा कि जंग में जीत के बाद गैस की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान ...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग अमेरिका जल्द जीत जाएगा. उनका कहना है कि यह लड़ाई बहुत तेजी से खत्म हो सकती है. ट्रंप ने यह भी कहा कि जंग में जीत के बाद गैस की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई खत्म कराने के लिए मध्यस्थों के जरिए बातचीत की कोशिश हो रही है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने जंग खत्म कराने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों से बातचीत की है. हालांकि, उन्होंने इस बातचीत के नतीजे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि 'मेरे हिसाब से हम जीतेंगे. यह किसी न किसी तरह होगा. यह सब काफी जल्दी हो जाएगा'. इस दौरान उन्होंने  यह भी कहा कि 'अमेरिका के जंग जीतने के बाद जल्द ही गैस की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी'.

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सामने 7 दिन का प्रस्ताव रखा था. इसमें ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत फिर शुरू करने को तैयार था. इसके बदले ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देने और लेबनान को शामिल करते हुए युद्धविराम लागू करने की मांग रखी थी.

हालांकि, ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर से बमबारी शुरू हो सकती है. ऐसे में जंग जल्द खत्म होने के ट्रंप के दावे के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-says-us-will-win-iran-war-gas-prices-statementntc-dhrj-dskc-2655893-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World