देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताई हनुमान चालीसा की ताकत, बोलीं- एक बार ये करके देखो

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए भी पहचानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने हनुमान चालीसा को लेकर अपनी अटूट आस्था बयां की है और इसका अपना 18 साल पुराना अनुभव शेयर किया है. 

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए भी पहचानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने हनुमान चालीसा को लेकर अपनी अटूट आस्था बयां की है और इसका अपना 18 साल पुराना अनुभव शेयर किया है. 

देवोलीना का कहना है कि हनुमान चालीसा में एक ऐसी अद्भुत ताकत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हनुमान जी जिसे चाहते हैं, वही उनका पाठ कर पाता है. यानी बाबा खुद अपने भक्तों को चुनते हैं. जब आप खुद इसका पाठ करेंगे, तो आपको इसकी असीम शक्ति का अहसास अपने आप हो जाएगा.

देवोलीना ने क्यों किया जिक्र? देवोलीना ने हनुमान चालीसा का यह जिक्र एक खास मौके पर किया. दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल पर बात की थी. कैप्टन स्मित वही पायलट हैं जिन्होंने इजराइल जाने वाली फ्लाइट को क्रैश करने की अपने को-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था. बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया कि जब भी वह किसी संकट या मुश्किल दौर से गुजरते हैं, तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. इसी बात पर अपनी सहमति जताते हुए देवोलीना ने भी अपना अनुभव शेयर किया.

HANUMAN CHALISA - dont believe anyone. Try it yourself. You’ll understand what it does. Nobody taught me. Nobody told me when i started it almost 17-18 years back. Did it just like that…And life changed for all the good. But the fact & truth is :- if you think that you can start…

18 साल पहले खुद शुरू किया था पाठ अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि बिना किसी के कहने पर भी आप एक बार खुद इसका पाठ करके देखें, तभी आप इसकी असल ताकत समझ पाएंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने सिखाया नहीं था और न ही किसी ने पढ़ने का तरीका बताया था. लगभग 17 से 18 साल पहले उन्होंने किसी खास वजह के बिना खुद से ही हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया था. उसके बाद से उनकी जिंदगी में जो भी सकारात्मक बदलाव आए हैं, उन्हें शब्दों में पिरोना बेहद मुश्किल है.

देवोलीना ने इस बात पर जोर दिया कि हनुमान चालीसा का पाठ करना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. अगर आपको लगता है कि आप आज से सोचकर इसे रोज नियम से शुरू कर लेंगे, तो शायद आप गलत भी हो सकते हैं. आप कितनी भी कोशिश कर लें, यह हमेशा इतना सहज नहीं होता. जब बाबा यानी हनुमान जी की खुद कृपा होती है, तभी कोई उनकी चालीसा पढ़ पाता है.

खुद अनुभव करके देखने की दी सलाह एक्ट्रेस ने अपने फैंस और लोगों से कहा कि किसी को भी सिर्फ उनकी बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है. अगर कोई इसकी ताकत को सच में महसूस करना चाहता है, तो उसे एक बार खुद इसे शुरू करके देखना चाहिए. जब आप खुद इसका पाठ शुरू करेंगे, तो आपको जिंदगी में अपने हर सवाल का जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/devoleena-bhattacharjee-speak-hanuman-chalisa-power-tmovg-dskc-2660343-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World