'मैं तो टीम में ही नहीं हूं', रिपोर्टर के सवाल ने शुभमन गिल को चौंकाया, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शुभमन गिल से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनकर वह खुद हैरान रह गए.  

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शुभमन गिल से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनकर वह खुद हैरान रह गए.  

न्यू चंडीगढ़ में मैच के बाद मीडिया ने शुभमन गिल से टी20 सीरीज को लेकर कुछ सवाल किए. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम 6 अक्टूबर यानी मंगलवार से टी20 सीरीज खेलने वाली है. 

वनडे सीरीज खत्म होने के बाद मीडिया ने शुभमन गिल से बातचीत की. शुरुआत में उन्होंने जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल पर खुशी जाहिर की और पूरी टीम को बधाई दी.

लेकिन इसके बाद बातचीत ने एक मजेदार मोड़ ले लिया. एक रिपोर्टर ने गिल से वेस्टइंडीज टी20 सीरीज की रणनीतियों को लेकर सवाल पूछ लिया. इस अचानक पूछे गए सवाल पर गिल थोड़े असहज और हैरान नजर आए. 

We run bcci sarr 😭🙏 "Me toh hu hi nhi 🫪" https://t.co/PuXdJmEvII

उन्होंने तुरंत रिपोर्टर को याद दिलाते हुए बड़े ही अनोखे अंदाज में कहा कि मैं तो टीम में ही नहीं हूं. शुभमन गिल का यह सहज और बिना किसी फिल्टर वाला जवाब तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया. बता दें कि गिल इस समय टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारत की कमान संभाल रहे हैं, 

लेकिन वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. अय्यर की कप्तानी में ही टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-wi-t20i-series-shubman-gill-response-after-being-asked-about-his-preparation-for-t20-aksp-dskc-2662196-2026-10-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World