'इस्लाम कबूल कर लूंगी', प्यार में धर्म बदलने को तैयार थी गर्लफ्रेंड, जिम्मेदारी से भागा एक्टर, कहा- उसके गुनाह...

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
‘बिग बॉस’ फेम बसीर अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज’ से पहचान बनाने वाले बसीर ने अपनी एक पुरानी रिलेशनशिप का ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसमें प्यार के साथ धर्म का भी बड़ा एंगल जुड़ा था. बसीर ने बताया कि वह एक ऐसी लड़की को पसंद करने लगे थे...

‘बिग बॉस’ फेम बसीर अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज’ से पहचान बनाने वाले बसीर ने अपनी एक पुरानी रिलेशनशिप का ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसमें प्यार के साथ धर्म का भी बड़ा एंगल जुड़ा था. बसीर ने बताया कि वह एक ऐसी लड़की को पसंद करने लगे थे, जो मुस्लिम नहीं थी. दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ा, लेकिन बाद में धर्म उनके रिश्ते के बीच बड़ी वजह बन गया.

हिना कुमावत से बातचीत में बसीर ने बताया कि जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्हें एक गैर-मुस्लिम लड़की पसंद आ गई थी. उन्होंने कहा कि वह उस लड़की को काफी पसंद करने लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है. इसी दौरान दोनों के बीच धर्म को लेकर बातचीत हुई और बात कन्वर्जन तक पहुंच गई.

बसीर ने बताया कि उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड ने खुद उनसे कहा था कि वह इस्लाम अपनाने के लिए तैयार है. बसीर के मुताबिक, लड़की ने उनसे पूरी गंभीरता से कहा था कि वह उनके रिश्ते के लिए धर्म बदल सकती है. यह सुनकर बसीर ने उससे पहले अपने माता-पिता के बारे में सोचने को कहा, जिन्होंने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया है. बसीर ने बताया कि उन्होंने उससे पूछा था, ‘तुम कर लोगी?’ लेकिन मामला सिर्फ धर्म बदलने तक सीमित नहीं था. बसीर के मन में इसके बाद एक दूसरी चिंता खड़ी हो गई.

धर्म बदलने के बाद अगर नियम नहीं माने तो?

बसीर ने अपनी सोच बताते हुए कहा कि अगर कोई इंसान इस्लाम कबूल करता है, लेकिन उसके बाद नमाज नहीं पढ़ता या धर्म के नियमों का पालन नहीं करता, तो उसके गुनाहों को लेकर वह खुद को जिम्मेदार मानते थे. उनका मानना था कि ऐसे गुनाह उनके ‘खाते’ में भी लिखे जाएंगे.

उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर उस लड़की ने इस्लाम स्वीकार कर लिया और बाद में उसने इस्लाम को पूरी तरह नहीं अपनाया, नमाज नहीं पढ़ी और उसके नियम-कायदों का पालन नहीं किया, तो उसके गुनाह उनके खाते में लिखे जाएंगे. यही सोच बसीर के लिए रिश्ते से पीछे हटने की सबसे बड़ी वजह बन गई. उन्होंने साफ कह दिया था, ‘नहीं-नहीं मैडम, मैं ये जिम्मेदारी नहीं ले रहा.’ 

बसीर के मुताबिक, आखिरकार यही बात दोनों के अलग होने की वजह बन गई. हालांकि, इस रिश्ते का अंत किसी कड़वाहट के साथ नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और वे आज भी एक-दूसरे के साथ कॉर्डियल रिश्ता रखते हैं.

बसीर की यह कहानी एक ऐसे रिश्ते की झलक देती है, जहां प्यार होने के बावजूद धर्म, परिवार और उससे जुड़ी जिम्मेदारियां रिश्ते से ज्यादा बड़ा सवाल बन गईं. लड़की के धर्म बदलने की इच्छा के बावजूद बसीर ने रिश्ता आगे न बढ़ाने का फैसला किया और अपनी सोच के मुताबिक इस जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/baseer-ali-ex-girlfriend-ready-to-convert-to-islam-actor-denied-cant-take-responsibility-broke-up-tmova-dskc-2662264-2026-10-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World