PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली... बिल का जीरो, यहां PM सूर्यघर पर ₹98000 सब्सिडी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
केंद्र सरकार की स्कीम पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लाइट, पंखा, एसी-कूलर या फ्रिज हो या फिर कोई भी इलेक्ट्रिक आइटम, इस सरकारी स्कीम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन खत्म हो जाती है. इसकी वजह ये ह...

केंद्र सरकार की स्कीम पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लाइट, पंखा, एसी-कूलर या फ्रिज हो या फिर कोई भी इलेक्ट्रिक आइटम, इस सरकारी स्कीम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन खत्म हो जाती है. इसकी वजह ये है कि योजना के तहत 300 यूनिट बिजली तो बिल्कुल फ्री मिलती है. इसके साथ Solar Panel लगवाने पर आने वाले खर्च में सरकार तगड़ी सब्सिडी भी देती है. 

अगर आप बिहार में रहते हैं, तो फिर आपको और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है, क्योंकि यहां पर PM Surya Ghar Yojna के तहत केंद्र की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के साथ राज्य सरकार अलग से छूट दे रही है. कुल मिलाकर 98,000 रुपये तक की बचत हो जाती है और बिजली बिल भी जीरो हो जाता है. 

2024 में शुरुआत, अब तक 50 लाख   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों पर Solar Panel लगाने का है और अब तक सरकारी आंकड़े देखें, तो 50 लाख से ज्यादा घर इस सरकारी स्कीम के जरिए रोशन हो रहे हैं. इसने खासतौर पर भारी-भरकम बिजली बिल से लोगों को निजात दिलाने का काम किया है.

300 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री  गौरतलब है कि PM Surya Ghar मुफ्त बिजली स्कीम में मिलने वाले लाभ इसकी पॉपुलैरिटी का अहम हिस्सा हैं. पीएम सूर्य घर योजना में जहां 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है, तो सरकार की ओर से अपने घर की छत पर Solar Panel लगवाने पर आने वाले खर्च में 78000 रुपये तक की तगड़ी सब्सिडी भी दी जाती है. इस स्कीम के जरिए दो दशक से ज्यादा समय के लिए 'Zero Electricity Bill' का लाभ ले सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि योजना के तहत घर की छतों पर जो सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाते हैं, आमतौर पर उनकी लाइफलाइन करीब 25 साल मानी जाती है.

Bihar में इतनी एक्स्ट्रा सब्सिडी  एक ओर जहां केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्यघर योजना के तहत 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, तो बिहार सरकार राज्य के निवासियों को 20000 रुपये की सब्सिडी भी दे रही है. इससे राज्य में कुल 98,000 रुपये की बचत हो जाती है. बिहार में सब्सिडी का पूरा गणित समझें, तो राज्य उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए अलग-अलग एक्स्ट्रा सब्सिडी तय की गई है, जो Modi Govt Subsidy से अलग है. 

1 KW Solar Panel Subsidy: अगर बिहार में 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया जाता है, तो केंद्र सरकार की ओर से 30,000 सब्सिडी मिलती है, जबकि राज्य सरकार इसमें 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देती है यानी कुछ सब्सिडी 40,000 रुपये की हो जाती है. 

2 KW Solar Panel Subsidy: दो किलोवाट का सोलर पैनल छत पर लगवाने पर केंद्र की ओर से 60 हजार रुपये, जबकि बिहार सरकार की ओर से 20,000 रुपये सब्सिडी दी जा रही है, यानी कुल खर्च में 80,000 की सरकारी मदद मिल जाती है. 

3 KW Solar Panel Subsidy: अब अगर आपकी बिजली खपत ज्यादा है और आप तीन किलोवाट या इससे ज्यादा क्षमता का सोलर पैनल इंस्टॉल कराते हैं, तो केंद्र सरकार की अधिकतम 78,000 रुपये सब्सिडी के साथ 20,000 रुपये बिहार सरकार देती है और कुल सब्सिडी 98,000 हो जाती है. 

इसके बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी. बता दें इसमें 30-45 दिन का समय लग सकता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/story/pm-surya-ghar-yojana-bihar-300-unit-free-bijli-with-98000-rupee-subsidy-see-calculation-tutc-dskc-2656830-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World