मैकडॉनल्ड्स में टेबल के पास घूमते दिखे चूहे, वीडियो वायरल होते ही RMC ने लगाया इतने का जुर्माना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रेस्टोरेंट के डाइनिंग एरिया में रखी टेबल के पास चूहे घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की हाइजीन और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने ल...

राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रेस्टोरेंट के डाइनिंग एरिया में रखी टेबल के पास चूहे घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की हाइजीन और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद राजकोट महानगर निगम यानी RMC के फूड विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. RMC के हेल्थ ऑफिसर डॉ. जयेश वाकाणी ने आजतक संवाददाता को बताया कि जांच के दौरान डाइनिंग एरिया में हाइजीन से जुड़ी लापरवाही मिली.

फूड विभाग की जांच के बाद रेस्टोरेंट पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. हालांकि, जांच के दौरान रेस्टोरेंट के किचन की साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं मिली. रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड विभाग की टीम को बताया कि पास में ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. मैनेजर के मुताबिक, वहां से चूहों के रेस्टोरेंट में आने की संभावना हो सकती है.

निरीक्षण के दौरान फूड विभाग की टीम ने रॉ मटेरियल के दो सैंपल भी लिए हैं. इन सैंपल की जांच की जाएगी. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद RMC की कार्रवाई ने रेस्टोरेंट की हाइजीन व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा को और बढ़ा दिया है. मैकडॉनल्ड्स जैसे इंटरनेशनल रेस्टोरेंट ब्रांड के डाइनिंग एरिया में चूहों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

वीडियो में दिख रहे चूहों को लेकर लोग रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. RMC की जांच में जहां डाइनिंग एरिया में हाइजीन से जुड़ी लापरवाही मिली, वहीं किचन की साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं पाई गई. अब रॉ मटेरियल के लिए गए दो सैंपल की जांच की जाएगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/gujarat/story/rajkot-mcdonalds-rats-video-viral-rmc-fine-lclar-strc-2649422-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World