Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 79,999 रुपये में क्या मिलेगा खास?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. FE यानी Fan Edition सीरीज के इस फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप फोन वाले कई फीचर्स देने की कोशिश की है. खास फोकस कैमरा, AI और परफॉर्मेंस पर है. इसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है.

Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. FE यानी Fan Edition सीरीज के इस फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप फोन वाले कई फीचर्स देने की कोशिश की है. खास फोकस कैमरा, AI और परफॉर्मेंस पर है. इसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है.

सबसे पहले डिस्प्ले. Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यानी फोन चलाते समय स्क्रॉलिंग और दूसरे विजुअल्स ज्यादा स्मूद दिखेंगे.

कैमरे की बात करें तो पीछे तीन कैमरे मिलते हैं. इसमें 50MP का मेन कैमरा है. इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है.

सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. वीडियो के लिए My FanCam और Super Steady जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं Nightography का इस्तेमाल कम रोशनी में फोटो और वीडियो के लिए किया जा सकता है.

फोन में Galaxy AI भी दिया गया है. One UI 9 के साथ Now Brief और Now Nudge जैसे फीचर्स मिलते हैं. Circle to Search को भी अपग्रेड किया गया है. इसके अलावा Photo Assist की मदद से टेक्स्ट कमांड देकर फोटो में बदलाव किया जा सकता है.

अब बात परफॉर्मेंस की. Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए फोन को पावरफुल बनाने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें: Samsung को नकल की मिली सजा! Swatch को देने होंगे 110 करोड रुपये

बैटरी के लिए फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. Samsung का कहना है कि 45W अडैप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है.

अब सबसे जरूरी बात, कीमत. Galaxy S26 FE की कीमत 79,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर में एक्सचेंज पर 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस और चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.

फोन को Pistachio, Blueberry और Graphite कलर में खरीदा जा सकेगा. साथ ही Samsung सात जनरेशन तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रहा है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/mobile/story/samsung-galaxy-s26-fe-launched-in-india-price-features-prym-dskc-2642808-2026-09-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business