संत कबीर नगर: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, SP सांसद लक्ष्मीकांत के वाहन में तोड़फोड़

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को थाने ले जाने पर बवाल हो गया. पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोग सड़क पर बैठ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी दौरान खलीलाबाद से आ रहे समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषा...

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को थाने ले जाने पर बवाल हो गया. पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोग सड़क पर बैठ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी दौरान खलीलाबाद से आ रहे समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद का वाहन भीड़ के बीच फंस गया. ऐसे में गुस्साई भीड़ ने सांसद की गाड़ी को घेरकर उसमें तोड़फोड़ कर दी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला और हालात को काबू में किया.

जुलूस में शामिल लोगों ने सांसद लक्ष्मीकांत निषाद के वाहन में किया तोड़फोड़ जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर के बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों ने समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद के वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की. यह घटना देर रात अमरदोभा चौराहे के पास घटी, जब पुलिस ने तेज संगीत बजाने के आरोप में डीजे की गाड़ी जब्त कर ली और उसे थाने ले जा रही थी. इस कार्रवाई से जुलूस में शामिल लोग भड़क उठे और विरोध में सड़क पर बैठ गए.

लगभग उसी समय सांसद की गाड़ी भी उसी इलाके से गुजर रही थी. उत्तेजित भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और कथित तौर पर उसे नुकसान पहुंचाया, जिससे गाड़ी की एक खिड़की टूट गई. हालांकि पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ के बीच से सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

एएसपी सुशील कुमार ने क्या कहा? एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया. स्थानीय निवासियों के अनुसार गणेश विसर्जन जुलूस शुरू हुआ था और अमरदोभा होते हुए आगे बढ़ रहा था. निवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जुलूस के साथ चल रहे डीजे वाहन की तस्वीरें लीं और बाद में उसे जब्त कर लिया. इससे जुलूस में शामिल लोगों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और सड़क पर प्रदर्शन किया.

एसपी संदीप मीना ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांसद के वाहन को सुरक्षा प्रदान की. फिलहाल मौके पर शांति है और सांसद की गाड़ी को घेरने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/sant-kabir-nagar-villagers-allegedly-vandalise-sp-mp-pappu-nishad-vehicle-during-ganesh-immersion-window-smashed-lcly-strc-2646590-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World