इलेक्ट्रिक SUVs की ताबड़तोड़ बिक्री, आनंद महिंद्रा ने कहा जश्न के लिए रुक नहीं सकते
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की स्वीकार्यता बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की बात करें, तो टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच रहा है. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की भी सेल्स में तेजी से इजाफा हो रहा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल जरनी में महिंद्रा ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.
कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स 1 लाख से पार पहुंच गई है. इसकी जानकारी खुद महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट किया है.
यहां इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि महिंद्रा ने ये माइलस्टोन सिर्फ दो सालों में अचीव किया है. महिंद्रा की बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कारें हैं. एक्स पर शेयर अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि एक ऐसा माइलस्टोन जिसका लुत्फ उठाने के लिए हम रुक भी नहीं सकते हैं. उसके लिए ग्रोथ का टॉर्क और मोमेंटम बहुत ज्यादा है.
A milestone that we can’t even pause to enjoy enough… The torque & momentum of growth is too strong for that. 🙂 pic.twitter.com/yUA11yDdC3
महिंद्रा ने बीई 6 को पहली बार नवंबर 2024 में पेश किया था. वहीं कार की डिलीवरी 14 फरवरी 2025 से शुरू हुई. इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग ओपन होने पर कंपनी ने पहले दिन ही 30,179 बुकिंग हासिल कर ली थी. इन कारों की कीमत उस वक्त 8,472 करोड़ रुपये एक्स शोरूम थी.
यह भी पढ़ें: 64Kmph की रफ्तार से टकराई Mahindra XUV 7XO... ऐसा हुआ हाल, देखें VIDEO
शुरुआती बुकिंग का 56 परसेंट हिस्सा एक्सईवी 9ई (XEV 9e) को मिला था. 73 परसेंट कंज्यूमर्स ने कार के टॉप स्पेक्स वाले वेरिएंट को चुना था. ये दिखाता है कि शुरुआत में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ज्यादा पैसे खर्च कर रहे थे, ताकि उन्हें मैक्सिमम रेंज और फीचर मिले.
महिंद्रा ने शुरुआत में सिर्फ बीई 6 और एक्सईवी 9ई को ही लॉन्च किया था. नवंबर 2025 में कंपनी ने एक्सईवी 9एस को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है. इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 में शुरू हुई थी. अप्रैल 2026 के अंत तक इन तीनों कारों की सेल्स 65,615 यूनिट्स तक पहुंच गई थी.
यह भी पढ़ें: Mahindra ने पलट दिया खेल... TATA PUNCH को पछाड़ ये कार बनी टॉप सेलर
एक्सईवी 9एस फिलहाल कंपनी का हीरो प्रोडक्ट है. मई 2026 में इस एसयूवी की 3,502 यूनिट्स बिकी थी, जो अगस्त में 4,508 तक पहुंच गई थी. वहीं एक्सईवी 9ई की मंथली सेल्स 2000 यूनिट्स की है. वहीं अगस्त में बीई 6 स्पोर्टेक के लॉन्च होने बाद इस कार की सेल में तेजी आई है. अगस्त में इसकी 1,696 यूनिट्स बिकी हैं.

