'मुझसे थप्पड़ खाएगा', शहजाद पूनावाला के लिए बोली 'TV की नागिन', छलका दर्द

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
राइज एंड फॉल 2 सुर्खियों में है. शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी की फाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पूनावाला ने प्रियंका चौधरी को गोल्ड डिगर कह कर हंगामा खड़ा कर दिया है. प्रियंका ने भी पूनावाला पर कटाक्ष किया है. एक्ट्रेस ने कैमरे पर धमकी दी है कि वो पूनावाला को थप्पड...

राइज एंड फॉल 2 सुर्खियों में है. शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी की फाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पूनावाला ने प्रियंका चौधरी को गोल्ड डिगर कह कर हंगामा खड़ा कर दिया है. प्रियंका ने भी पूनावाला पर कटाक्ष किया है. एक्ट्रेस ने कैमरे पर धमकी दी है कि वो पूनावाला को थप्पड़ मार देंगी. आइए जानते हैं कि प्रियंका और पूनावाला के बीच क्या हुआ है.

पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच झगड़ा देखने को मिला. पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी को गोल्ड डिगर कहा. इस पर प्रियंका भड़क गईं. उन्होंने कहा- आप लोगों से पता चला कि ये हर पार्टी से पिट कर निकल है. ये यहां भी पिट गया. सोचो इस बंदे की क्या ही इज्जत है. ये यहां मुझसे भी थप्पड़ खाएगा. 

प्रियंका कहती हैं कि 'जब मैं रात को सो रही थी, तो मुझे लग रहा था कि इस बंदे की इतनी एनर्जी पास हो रही है, बस वहीं रोक दो.' उन्होंने स्वरा से कहा कि 'आपकी तबीयत भी इसी वजह से खराब हुई होगी.'

क्यों हुआ था पंगा? हुआ ये कि बहस के दौरान प्रियंका ने शहजाद को 'मैनचाइल्ड' यानी बचकानी हरकतें करने वाला बड़ा बच्चा कहा. इस पर शहजाद ने पलटवार करते हुए प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कह दिया और उन पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया. 

शहजाद की यह बात प्रियंका को काफी बुरी लगी. वो भावुक हो गईं और बोलीं कि वो खुद अपने परिवार का खर्च उठाती हैं. प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपने 6 भाई-बहनों की पढ़ाई कराई, उनकी शादी में मदद की और परिवार के लिए घर तक बनवाए. ऐसे में उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहना उन्हें अपमानजनक लगा. इसके बाद प्रियंका ने गुस्से में कहा कि वो शहजाद को थप्पड़ मार देंगी. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/ott/story/priyanka-chahar-choudhary-will-slap-shehzad-poonawalla-heated-argument-emotional-rise-and-fall-2-tmovb-dskc-2657738-2026-09-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World