VIDEO: युवक को स्टंटबाजी पड़ी भारी, तालाब में कूदते ही हुआ अचेत और हो गई मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गोरखपुर का 2 दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड तालाब में डूबता हुआ दिख रहा है. वहीं कुछ देर बाद डूबने से उसकी मौत भी हो जाती है. दरअसल ड्राइव करने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए अचेत हो जाता है, उसके थ...

गोरखपुर का 2 दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड तालाब में डूबता हुआ दिख रहा है. वहीं कुछ देर बाद डूबने से उसकी मौत भी हो जाती है. दरअसल ड्राइव करने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए अचेत हो जाता है, उसके थोड़ी देर बाद वह हाथ पर मारते हुए दिखाई दे रहा है.

हालांकि, वह बाहर निकलने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसकी कोशिश बेकार जाती है और डूबने से उसकी मौत हो जाती है. युवक के डूबने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई. लेकिन शव नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची.

3 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव करीब तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद 18 सितंबर (शुक्रवार) शाम 4:30 बजे शव तालाब से बरामद कर लिया. मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल (35) निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर गोरखपुर के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सूरजकुंड तालाब में एक युवक गिरकर डूब गया है. उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. 

इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, शाम करीब 4:30 बजे शव तालाब से बाहर निकाला गया, भरत अविवाहित था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया, उसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.  

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/gorakhpur-drive-stunt-in-pond-youth-drowns-video-viral-lcly-strc-2648029-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World