Weekly Rashifal (21 to 27 september): कुंभ राशि वालों को कमाई के नए अवसर मिलेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार पर ध्यान देने वाला रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. हर काम सावधानी और सजगता के साथ करें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें करियर के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा, लेकिन प्रो...

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार पर ध्यान देने वाला रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. हर काम सावधानी और सजगता के साथ करें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें करियर के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा, लेकिन प्रोफेशन से जुड़े किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने न दें. विनम्रता से बातचीत करें. धर्म-कर्म में समय देने से मानसिक शांति मिल सकती है. गंभीरता और धैर्य के साथ किए गए काम से लाभ मिलेगा.

शुभ रंग: केसरिया उपाय: रोज भगवान शिव की पूजा करें और भोलेनाथ को जल चढ़ाएं.

वृषभ राशि वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. अगर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो शुक्रवार का दिन अनुकूल रह सकता है. प्रोफेशन के क्षेत्र में बड़े फैसले लेने से बचें. नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर पूरा ध्यान दें और पर्याप्त समय दें. कारोबारियों को भी मेहनत और समय बढ़ाने की जरूरत होगी. संक्रमण से जुड़ी बीमारियों से सावधानी रखें.

शुभ रंग: सफेद उपाय: रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ के अवसर बन सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करना है तो बृहस्पतिवार से पहले उसे शुरू करने का प्रयास करें. नौकरी में करियर की स्थिति अनुकूल रहेगी. कारोबार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. अनजान लोगों के साथ बड़ी डील करने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान बिगाड़ने से बचना जरूरी है. सोच-समझकर लिए गए फैसलों से फायदा मिल सकता है.

शुभ रंग: हरा उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें.

कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी सक्रिय और सकारात्मक रह सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. राशि में मंगल और गुरु की युति का लाभ उठाने के लिए मेहनत पर फोकस करें. सोमवार और बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. इन अवसरों का लाभ उठाएं. किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: क्रीम उपाय: रोज भगवान शिव का जल और गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें.

सिंह राशि सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. अधिकारियों के साथ विनम्रता और अच्छे व्यवहार से काम लें. कारोबार करने वालों के लिए लाभ का समय रहेगा. बुधवार को कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है. घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद न होने दें. क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

शुभ रंग: केसरिया उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. प्रोफेशन के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग हैं. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो बुधवार का दिन चुना जा सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी होगा. बेवजह किसी से विवाद में न पड़ें. धैर्य और मेहनत के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ रंग: हरा उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें.

तुला राशि तुला राशि वालों को आर्थिक स्थिति बेहतर करने के प्रयास तेज करने चाहिए. नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. कारोबार में निवेश बढ़ाने की योजना है तो फायदा मिल सकता है. हालांकि धन से जुड़े फैसले लेते समय परिवार की सहमति जरूर लें. शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संक्रमण से जुड़ी बीमारियों से बचाव करें. कामकाज में मेहनत बढ़ाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है.

शुभ रंग: क्रीम उपाय: रोज मां दुर्गा की आरती करें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों को प्रोफेशन के क्षेत्र में अधिक सजगता और मेहनत के साथ काम करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में भी परिस्थितियां बेहतर रहने के संकेत हैं. सोमवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर होगा. क्रोध से बचें और बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजों के सेवन से परहेज करें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

शुभ रंग: हल्का लाल उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि धनु राशि वालों के विदेश से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के सामने आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं. प्रोफेशन के क्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ काम करने का समय है. सोमवार और बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ने न दें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अगर कोई दवा लेते हैं तो उसे समय पर लेते रहें. उधार के लेनदेन से बचें.

शुभ रंग: पीला उपाय: रोज शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को जल चढ़ाएं.

मकर राशि मकर राशि वालों को इस सप्ताह सावधानी से काम करना होगा. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं. बुधवार और बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले में परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें. अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. आलस्य छोड़कर मेहनत से काम करेंगे तो अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. कामकाज में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा.

शुभ रंग: आसमानी उपाय: रोज 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के काम में तेजी आ सकती है. प्रोफेशन के क्षेत्र में ध्यान लगाकर काम करें और किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी न करें. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए मेहनत बढ़ाएं. धन लाभ या कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं. किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें. लंबी दूरी की यात्रा से भी बचना बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: क्रीम उपाय: रोज शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जल से अभिषेक करें.

मीन राशि मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा. प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो फायदा मिलेगा. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को सफलता मिलने के संकेत हैं. प्रोफेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समय है. मंगलवार और बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. खर्चों को नियंत्रित करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. क्रोध से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा.

शुभ रंग: हल्का पीला उपाय: रोज 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.  

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/weekly-horoscope-21-to-27-september-2026-all-zodiac-signs-predictions-in-hindi-saptahik-rashifal-tvisu-dskc-2647250-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World